फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खून से लथपथ मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 24 Jun 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो संख्या : 05: दिनेश फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
खरखौदा। गांव हलालपुर में शराब ठेके के पास युवक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और और उसे लेकर अस्पताल गए। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का मानना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शरीर पर चोट के कई निशान होने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने भाई की शिकायत पर हादसे का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव हलालपुर निवासी दीपक ने बताया कि उनके भाई दिनेश (34) रविवार रात 9 बजे किसी काम से घर से निकले थे। रात 1 बजे किसी ने उन्हें सूचना दी कि दिनेश खून से लथपथ शराब ठेके के पास सड़क के किनारे पड़ा है।
सूचना मिलने के बाद वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और दिनेश को नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक ने बताया कि भाई के शरीर पर पांच से अधिक चोट के गहरे निशान थे। इससे उनको शक है कि किसी ने हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि किसी वाहन की चपेट में आने से दिनेश की मौत हुई है। लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल दीपक की शिकायत पर दुर्घटना की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वर्जन
सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रेम सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें