फोटो 01: नवनियुक्त उपायुक्त सुशील सारवान।
सोनीपत। वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी सुशील सारवान ने सोमवार को उपायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) और हरियाणा वित्तीय निगम में प्रबंध निदेशक की सेवाएं दे चुके हैं।
वह पानीपत, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सहित कई जिलों में उपायुक्त के रूप में काम कर चुके हैं। उपायुक्त ने कार्यभार ग्रहण करते हुए अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। उन्होंने जिले की प्रमुख आवश्यकताओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जनसेवा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को प्रशासन का आधार बनाते हुए सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक अधिकारी अपने स्तर पर जन शिकायतों को गंभीरता से सुने और उनका शीघ्र समाधान करें।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, सुभाष चंद्र, निर्मल नागर, प्रवेश कादियान, नगराधीश डॉ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, चीनी मिल के प्रबंधक निदेशक अमित कुमार व अंकिता वर्मा और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।