गोहाना। गांव बीधल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में एक युवक का शव बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने उपमंडल नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
गांव बीधल निवासी मोहित (22) सोनीपत के एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी था। मोहित के पिता का दो साल पहले कैंसर से देहांत हो गया था। रात को मोहित खाना खाकर ड्यूटी पर चला गया था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के विद्यालय में मोहित का शव बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मोहित की मौत के बाद घर में माता संतरा व बहन खुशी रह गई है। परिजनों के अनुसार मोहित मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि बीधल गांव के राजकीय विद्यालय में पेड़ पर युवक का शव लटका मिला है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।