फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में पीएनबी की पुरानी बिल्डिंग के पास खंडहर भवन में हत्या कर शव जलाया

विज्ञापन
शहर के अंदर आने वाले वाहनों को थाना कलां चौक से डायवर्ट करते पुलिसकर्मी व समाजसेवी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास खंडहर भवन में अज्ञात की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करके लिए जला दिया गया। वारदात पंजाब नेशनल बैंक की पुरानी बिल्डिंग से सटे भवन में हुई है। मंगलवार सुबह भवन के आसपास के दुकानदारों व रेहड़ी लगाने वालों को खंडहर के अंदर से जलने की दुर्गंध आई तो एक दुकानदार पानी लेकर आग बुझाने चला गया। वहां उसने देखा कि खंडहर में किसी का शव जल रहा था। उसने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीपीएस अस्पताल में भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन

शहर में पुराना बस स्टैंड के निकट एलआईसी कार्यालय के साथ एक खंडहर भवन कई साल से बंद पड़ा है। पहले इस भवन के निकट पीएनबी की बिल्डिंग थी। यह भवन कई साल से बंद पड़ा है और उसके अंदर व बाहर गंदगी जमा है। भवन के पास कई लोग रहेड़ी लगाते हैं और सामने कई दुकान भी हैं। मंगलवार सुबह दुकानदारों व रेहड़ी लगाने वालों को भवन के अंदर से कुछ जलने की दुर्गंध आने लगी। भवन के पिछले हिस्से में बने एक कमरे से धुआं भी निकल रहा था। उन्हें लगा कि खंडहर भवन के अंदर कबाड़ में आग लगी हुई है। दुकानदार आग पर काबू पाने के लिए पानी लेकर गया तो उसे अंदर किसी का शव जलता हुआ मिला। जिस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव के अवशेष कब्जे में ले लिए। सिटी थाना प्रभारी निर्मल सिंह व समता चौकी से हरेंद्र सिंह मौके पर जाकर जांच की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने आग पर काबू करके शव के अवशेष बरामद किए। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलवाया और सबूत जुटाए। पुलिस ने अवशेष गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवा दिए। पुलिस के अनुसार चिकित्सकों की जांच के बाद ही पता चलेगा कि शव महिला का था या किसी पुरुष का था। बताया गया है कि घटनास्थल पर एक जला हुआ मंगलसूत्र भी मिला है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव महिला का हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
हत्या कर शव जलाने की सूचना पर जुटी भीड़
खंडहर भवन में हत्या कर शव जलाए जाने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में शव की पहचान को लेकर उत्सुकता बनी थी। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर सैकड़ों लोग पहुंचे थे, लेकिन शव के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

पहले भी सुर्खियों में रहा खंडहर भवन
जिस भवन में मंगलवार को जला हुआ शव मिला है वह भवन पहले भी सुर्खियों में रहा है। इसी भवन से सटे भवन में पहले पंजाब नेशनल बैंक की शाखा चलती थी। जिसमें करीब पांच साल पहले इसी खंडहर भवन से सुरंग खोदी गई थी। खंडहर भवन से बैंक तक सुरंग खोदकर बैंक के स्ट्रांग रूम में लॉकरों से करोड़ों रुपये की कीमत के आभूषण व लाखों रुपये की नगदी चुराई गई थी। यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था।
--
मंगलवार सुबह दुकानदारों ने सूचना दी थी कि भवन के अंदर किसी का शव जल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जले शव को कब्जे में लिया। शव महिला का है या पुरुष का इसकी चिकित्सकों से जांच करवाई जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम में ही पता लग सकेगा कि हत्या कैसे की गई है। हत्यारों का पता लगाने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

- निर्मल सिंह, थाना प्रभारी सिटी गोहाना।

गोहाना में खंडहर भवन में जले मिले शव के अवशेष लेकर बाहर जाती पुलिस।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें