फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएम विंडो पर शिकायतों पर अधूरी एटीआर अपलोड करने डीसी ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, एक सप्ताह में निशानदेही का कार्य पूरा कराने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने सीएम विंडो और एसएमजीटी हरियाणा पोर्टल पर शिकायतों के समाधान की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध निपटान और पोर्टल पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसी नेहा सिंह ने सीएम विंडो पोर्टल पर अधूरी एटीआर अपलोड करने पर संबंधित को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने को कहा। नेहा सिंह ने पूर्ण एवं सही रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए। लंबित शिकायतों पर उपायुक्त ने अधिकारियों को निशानदेही से संबंधित शिकायतों का एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने तथा एसएमजीटी पोर्टल पर फोटो अपलोड करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मीतू धनखड़, सिमरन, अमित धनखड़, संजय कुमार और नवीन गुलिया सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एसएमजीटी पोर्टल पर फोटो सहित अपलोड करने को कहा
एसएमजीटी हरियाणा पोर्टल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभाग कार्रवाई रिपोर्ट के साथ आवश्यक फोटो भी अपलोड करें। इससे शिकायत पर की गई कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी और यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तव में समाधान हुआ है। इस दौरान नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, नगराधीश सिमरन, एसीपी अमित धनखड़, रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें