फोटो 01: सोनीपत लघु सचिवालय में कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को निर्देश देते उपाय
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में सफाई बेहतर होनी चाहिए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यालयों में सफाई के साथ रिकाॅर्ड संबंधित अधिकारी दुरूस्त रखें।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ निश्चित समय सीमा में पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सब की है। जिस भी ब्रांच में किसी कार्य के लिए पत्र भेजा जाता है उसपर तुरंत कार्रवाई की जाए।
कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बरती गई तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो रिकॉर्ड पुराना हो चुका है व उसका कंप्यूटराइजेशन हो चुका है उसे रिकॉर्ड को नियमों के अनुसार बाहर निकलें। संवाद