फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने सभी दस भारवर्ग में पदक जीतकर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में बेटियों ने सभी दस भारवर्ग में पदक जीतकर देश का झंडा गाड़ दिया। बेहतर प्रदर्शन के बाद बेटियां एशियन खिताब से चूक गईं। बहरीन में आयोजित हुई प्रतियोगिता में देश की बेटियों ने तीन स्वर्ण, चार रजत व तीन कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। सभी खिलाड़ी हरियाणा की हैं। प्रतियोगिता में जापान की पहलवान ने 202 अंक लेकर खिताब जीता। भारत की पहलवान दो अंक से चूक कर दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि बहरीन में 2 से 10 जुलाई तक चलने वाली एशियन चैंपियनशिप (जूनियर) के अंडर-20 आयु वर्ग में महिला पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। तीन बेटियों ने स्वर्ण, चार ने रजत व तीन ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में बेटियों ने 200 अंक जुटाए। प्रतियोगिता में 202 अंक के साथ जापान पहले और उज्बेकिस्तान की टीम 145 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय महिला पहलवान महज दो अंक से खिताबी जीत दर्ज करने से चूक गई। भारतीय दल में शामिल सभी दस महिला पहलवान हरियाणा की रहने वाली हैं।
इंसेट
इन बेटियों ने जीते पदक
हिसार की अंतिम (53 किलो), रोहतक की प्रियंका (65 किलो) और फतेहाबाद की आरजू (68 किलो) ने स्वर्ण, हिसार की स्वीटी (50 किलो), चरखी दादरी की रीना (55 किलो), सोनीपत की बिपाशा (72 किलो) व जींद की प्रिया (76 किलो) ने रजत पदक व रोहतक की सीतो (57 किलो) व तन्नू मलिक (59 किलो) तथा सोनीपत की सारिका (62 किलो) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इंसेट
बिपाशा ने दो साल में पांच अंतरराष्ट्रीय पदक जीते
सोनीपत के युद्धवीर अखाड़ा की बिपाशा कुश्ती प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिपाशा ने दो साल में पांच अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। बिपाशा ने जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में रजत, अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप 2021 में रजत, सीनियर विश्व रैंकिंग स्पर्धा 2022 में रजत, अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप 2022 में रजत व अब अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीता है। युद्धवीर अखाड़ा के प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि बिपाशा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वह ओलंपिक में भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बिपाशा का शानदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें