फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम कर रहीं रोशन : निखिल मदान

Sun, 09 Nov 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के सेक्टर-12 ​स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन सम
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में 7वीं दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने की। खेल प्रतियोगिता में आस्था को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने छात्राओं को कहा कि आज बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। हाल ही में महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर देश का मान बढ़ाया है। विधायक ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने का आह्वान किया ताकि वह अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतीश मलिक ने बताया कि महाविद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, नींबू दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक व डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय, बडौदा की ओर से सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुंडू का प्रतियोगिताओं में विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन डॉ. प्रवीण कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. राजेश ढाका, डॉ. वंदना नासा, डॉ. पूनम नागपाल, डॉ. सुनील पंवार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार, मनजीत, डॉ. विक्रम, डॉ. राजवंती, डॉ. रेखा रहेजा मौजूद रही।

यह रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
100 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, आस्था द्वितीय, कोमल व तन्नु तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में आस्था प्रथम, गायत्री द्वितीय, सानिया तृतीय रही। शॉटपुट में दीपिका प्रथम, पिंकी द्वितीय, पूनम तृतीय व भाला फेंक में टीना प्रथम, सानिया द्वितीय, रितु तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में टीना प्रथम दीपिका द्वितीय, शिवानी तृतीय व लंबी कूद में दीपिका प्रथम, सानिया द्वितीय, सानिया रानी तृतीय रही। तीन टांग दौड़ में कोमल व शिवानी प्रथम, तन्नु रानी व तन्नु द्वितीय, सानिया व सलौनी तृतीय रही। ऊंची कूद में आस्था प्रथम, टीना द्वितीय, सानिया तृतीय व नींबू दौड़ में नोविका प्रथम, शिवानी द्वितीय, पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें