फोटो 02- सोनीपत के ताऊ देवीलाल राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान व स्टाफ सदस्यों
सोनीपत। जिलास्तरीय युवा महोत्सव की हिंदी कविता लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली किरण का ताऊ देवीलाल राजकीय महाविद्यालय में स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने स्टाफ सदस्यों के साथ किरण का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डाॅ. सीमा ठाकरान ने बताया कि मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 6 व 7 नवंबर को जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा किरण ने हिंदी कविता लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस दौरान सांस्कृतिक समिति की संयोजक डाॅ. प्रियंका, डाॅ. संजीव, डाॅ. रश्मि, ज्योति, अंकित, डाॅ. नितिन आंतिल मौजूद रहे।