खरखौदा। बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू पर आरोप लगाया कि उसने न केवल उसके खाने में जहर मिलाया बल्कि उसके सिर पर डंडे मारकर फोड़ दिया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर उसकी बहू, ठेकेदार राहुल और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसकी बहू का एक लड़के से फोन पर बातचीत होती थी। पता चलने पर उसने उसे ऐसा करने से मना किया था। इसके बाद बहू ने अपने प्रेमी और उसकी मां के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।