फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था : मरीजों और ग्रुप डी के चयनित युवाओं में धक्का-मुक्की

Wed, 09 Jul 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाएं लगातार चरमरा रही हैं। मंगलवार को अव्यवस्था के चलते पंजीकरण काउंटर पर मरीजों, चिकित्सा जांच कराने आए ग्रुप डी के चयनित युवाओं के बीच धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन

मंगलवा सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लगी हुई थीं। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ और कुछ बाहरी लोग बिना लाइन में लगे सीधे काउंटर पर पर्ची कटवा रहे थे। जब कतार में खड़े एक मरीज ने इसका विरोध किया तो बात बिगड़ गई और कहासुनी होने लगी।
अस्पताल में रोजाना 2000 से अधिक मरीज ओपीडी के लिए पहुंचते हैं लेकिन पंजीकरण के लिए केवल तीन काउंटर हैं। एक काउंटर अक्सर बंद रहता है। इस वजह से अन्य काउंटरों पर अत्यधिक भीड़ रहती है। चिकित्सा जांच कराने आए ग्रुप डी के चयनित युवाओं और चिकित्सा जांच के लिए आए पुलिस कर्मियों को भी आम मरीजों के साथ एक ही कतार में खड़ा कर दिया गया। इससे पंजीकरण काउंटर पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन

वर्जन


धक्कामुक्की की जानकारी मिलते ही पंजीकरण काउंटर पर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिया गया। पंजीकरण काउंटरों की संख्या बढ़ाने के लिए विचार किया जा रहा है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे। -डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें