चिड़ाना में दासू पाना चौपाल का उद्घाटन करते बरोदा के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल। स्रोत : नाग
गोहाना। गांव चिड़ाना में विधायक इन्दुराज नरवाल की ओर से 12 लाख 36 हजार रुपये से नवनिर्मित दासू पाना चौपाल का उद्घाटन किया गया। गांव में उनका का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए काम कर रहे हैं।
विधायक ने बताया कि इससे पहले भी गांव चिड़ाना में वाल्मीकि चौपाल के निर्माण के लिए 9 लाख 50 हजार रुपये और वेद पाना चौपाल के लिए 8 लाख 30 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने गांव के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस मौके पर जिला पार्षद कुलदीप प्रजापत, सरपंच संदीप लठवाल, पूर्व सरपंच रमेश लठवाल, पंच जोगिंद्र, रणधीर लठवाल, मास्टर ओमप्रकाश, सतपाल लठवाल, सतबीर बैरागी, नंबरदार जोगेंद्र, अशोक राठी, धोला लठवाल, पंडित दयानंद, लक्ष्मण ठेकेदार, महाबीर लठवाल, पंडित दिनेश मौजूद रहे।