फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मौत का मुंह बनकर खुले पड़े हैं क्षतिग्रस्त मैनहोल

Sun, 27 Jul 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 05: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित गढ़ी केसरी रोड पर पशु अस्पताल के पास क्षतिग्रस्त मैनहोल। संवा - फोटो : कक्षा में छत का गिरा प्लास्टर।
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में जगह-जगह क्षतिग्रस्त मैनहोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। मुख्य सड़कों पर खुले और ऊंचे मैनहोल आसानी से देखे जा सकते हैं। कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन गायब हैं या तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

सबसे गंभीर स्थिति गढ़ी केसरी रोड पर पशु अस्पताल के पास देखी गई। यहां पर बीच सड़क पर सीवर का ढक्कन कई दिनों से टूटे हुए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग इस समस्या का समाधान करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी खुले मैनहोल पर ढक्कन नहीं लगवाकर मानो किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है क्योंकि पानी भरने की स्थिति में खुले मैनहोल दिखाई नहीं देंगे और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की कि क्षतिग्रस्त मैनहोलों की मरम्मत कर व्यवस्था सुधारी जाए। इस विषय में एसडीएम प्रवेश कादियान ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए थे कि सभी टूटे हुए ढक्कनों को तुरंत ठीक किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें