गांव चिडाना के पास आटो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव चिडाना निवासी रामफल के गांव कैथ की तरफ खेत है। वह अपने बेटे बलजीत के साथ सोमवार शाम को खेत में गया था। बलजीत ने पुलिस को बताया कि खेत में काम कर जब वह दोनों अलग-अलग साइकिल पर लौट रहे थे तो गांव चिडाना के पास पानीपत की तरफ से आए एक ऑटो चालक ने झोटा-बग्गी को ओवरटेक करते हुए उसके पिता रामफल की साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता रामफल सडक़ पर गिरकर घायल हो गया। बलजीत ने जब ऑटो चालक को पकड़ा तो उसने अपनी पहचान संदीप के रूप में दी। वह अपने पिता को संभलने लगा तो उनकी मौत हो गई। इसी बीच भीड़ जुटने पर ऑटो चालक फरार हो गया। पुलिस ने बलजीत के बयान पर ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले ने मंगलवार को रामफल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।