जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। यहां सोमवार को 23 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें पांच महिलाएं भी कोरोना पॉजीटिव मिली है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3532 तक पहुंच गई है। सोमवार को 49 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 3148 मरीज ठीक हो चुके है और 343 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के मसद मौहल्ला में एक मरीज, श्रीनगर कालोनी में एक मरीज, गन्नौर के शहरी क्षेत्र की बीएसटी कालोनी में दो, उत्तम नगर में एक, श्याम नगर में एक, मिशन रोड पर एक, आवासीय सोसायटी मैक्स हाईट्स में एक मरीज मिला है। ग्रामीण क्षेत्र के तहत नाहरी गांव में एक मरीज, कबीरपुर में एक, भुर्री में एक, खरखौदा के वार्ड-7 में एक, वार्ड-13 में एक, वार्ड-11 में एक, टेहा में एक, बरोदा रोड काठ मंडी में एक, बड़ौती खास में एक, सिवानका में एक, गोपालपुर में एक मरीज मिला है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि लोगों को जरूरी कार्य होने पर ही घर से निकलना चाहिए और उनको मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी जरूरी है।