फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: न कॉल आई और न किसी को ओटीपी बताया, फिर भी खाते से निकल गए 99 हजार रुपये

Thu, 08 Dec 2022 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके पास कोई फोन कॉल नहीं आई और न ही किसी को ओटीपी बताया है। उन्हें पता लगा कि बैंक खाते से राशि आधार कार्ड द्वारा निकाली गई है। यह राशि महाराष्ट्र के थाना स्थित डेडिकेटेड अकाउंटिंग यूनिट रूरल बैंकिग में ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
गोहाना पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना के किशनपुरा की रहने वाली महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 99 हजार 997 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया तो बैंक में जाकर पता किया। जहां 11 दिन में 10 बार पैसे निकालने की जानकारी मिली। जिस पर सिटी थाना गोहाना पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गोहाना के किशनपुरा की रहने वाली सुषमा ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गोहाना शाखा में खाता है। 5 दिसंबर की देर रात को उनके पास खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। 6 दिसंबर को वह बैंक में पता करने गई तो जानकारी मिली कि उनके खाते से 24 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच 10 बार में 99 हजार 997 रुपये निकले है। इस पर उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके पास कोई फोन कॉल नहीं आई और न ही किसी को ओटीपी बताया है। उन्हें पता लगा कि बैंक खाते से राशि आधार कार्ड द्वारा निकाली गई है। यह राशि महाराष्ट्र के थाना स्थित डेडिकेटेड अकाउंटिंग यूनिट रूरल बैंकिग में ट्रांसफर की गई है। सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें