फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देर रात तक जारी नहीं हुई स्नात्तकोत्तर विषयों की कट ऑफ लिस्ट

Tue, 11 Aug 2026 08:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गोहाना में ​स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। संवाद
विज्ञापन
उप मंडल के दो कॉलेज की 500 सीटों के लिए जमा हुए हैं करीब 257 आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर विषयों की कट ऑफ लिस्ट जारी करने के लिए 11 अगस्त का शेड्यूल जारी किया था। शेड्यूल निर्धारित होने के चलते विद्यार्थी सुबह से ही कट ऑफ का इंतजार कर रहे थे लेकिन विद्यार्थियों का इंतजार देर रात तक खत्म नहीं हो सका। विभाग द्वारा देर रात तक कट ऑफ लिस्ट नहीं जारी की गई।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र में पीजी कोर्सों के लिए 20 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई तक चलनी थी। उपमंडल में दो कॉलेज में ही पीजी कोर्स संचालित होते हैं। दोनों कॉलेजों में स्नातकोत्तर संकायों की 500 सीटें स्वीकृत हैं। इन सीटों के लिए 257 आवेदन जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों में स्वीकृत सीटों की तुलना में काफी कम आवेदन जमा होने पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी थी। आवेदन जमा करवाने की तिथि बढ़ने के बाद शहर के महिला कॉलेज में आवेदनों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया सात अगस्त तक चली। विभाग द्वारा 11 अगस्त को प्रथम कट ऑफ लिस्ट जारी करनी थी।
विज्ञापन

इंसेट
महिला कॉलेज में कोर्सवार सीटों और आवेदनों पर एक नजर
कोर्स स्वीकृत सीटें आवेदन
एमएससी केमेस्ट्री 40 11
पीजीडीसीए 40 05
एमकॉम 80 32
एमएससी ज्योग्राफी 80 72
एमए हिंदी 40 76
राजकीय कॉलेज बड़ौता में सीटों व आवेदनों का आंकड़ा
कोर्स स्वीकृत सीटें आवेदन
एमए राजनीतिक विज्ञान 40 31
एमए ज्योग्राफी 60 07
एमए हिंदी 60 07
एमए अंग्रेजी 60 14
वर्जन

स्नातकोत्तर के कट ऑफ लिस्ट 11 अगस्त को जारी होनी थी। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल भी जारी किया हुआ था। देर रात तक कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं हो सकी।-मनमोहन चहल, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें