फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत जाने वाली बसें आज दौड़ेंगी करनाल तक

Sat, 19 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली-अंबाला ट्रैक लगभग साढ़े पांच घंटे बंद रहेगा। ऐसे में सीटीईटी की परीक्षा देने के लिए दिल्ली और करनाल जाने वाले परीक्षार्थियों को दिक्कत नहीं हो, इसकी रोडवेज ने अतिरिक्त तैयारी की है। रोडवेज ने सोनीपत से पानीपत जाने वाली बसों को करनाल तक चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जीएम जयपाल राणा ने बताया कि रोडवेज के बेड़े में कुल 234 बसें है। उन्होंने बताया कि सुबह चार बजे से दिल्ली की तरफ जाने के लिए प्रत्येक पांच मिनट में बस मिलेगी। जबकि चंडीगढ़ और पानीपत की तरफ जाने के लिए प्रत्येक 10 मिनट में बस उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि सीटीईटी के लिए दिल्ली के अलावा हरियाणा में सिर्फ करनाल को केंद्र बनाया गया है।

आवश्यकतानुसार होंगे अतिरिक्त फेरे
रविवार को ट्रेनों के आवागमन बाधित होने के लिए रोडवेज विभाग की ओर से आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। सोनीपत डिपो की पानीपत तक जाने वाली 10 बसों को रविवार को करनाल तक चलाया जाएगा। साथ ही चंडीगढ़ से वाया करनाल बस अड्डे से सोनीपत डिपो की बसें भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें