फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: तीन दिन से सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Wed, 15 Feb 2023 08:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
 मशीन खराब होने से खाली पड़ा सीटी स्कैन सेंटर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में अनुबंधित सीटी स्कैन मशीन तीन दिन से खराब पड़ी हुई है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) मोड पर सीटी स्कैन सेंटर का संचालन किया जा रहा है। योजना के मुताबिक बीपीएल परिवार के मरीज, पेंशनर को निशुल्क जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में रोगियों को मजबूरन निजी सेंटर पर जाकर रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में ज्यादातर मरीज हेड इंजरी, फ्रैक्चर के आते हैं। इन मरीजों का इलाज शुरू करने से पहले सीटी स्कैन करना जरूरी होता है। सीटी स्कैन मशीन न होने के चलते मरीजों को रेफर किया जा रहा है। सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को बचाने के लिए डॉक्टरों के पास महत्वपूर्ण क्षण होते हैं जिसमें उसकी जान बचाई जा सकती है। ऐसी स्थिति में सीटी स्कैन जांच की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से इस तरह के गंभीर रोगियों का समय बर्बाद हो रहा है। जिला अस्पताल में फिलहाल रोजाना 20 से 25 सीटी स्कैन हो रहे थे।

सरकार की ओर से सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा दे रखी है। मशीन खराब होने से तीन दिन से मरीजों को बाहर निजी सेंटर पर जाकर सीटी स्कैन करवाना पड़ रहा है। जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। जल्द ही मशीन ठीक करानी चाहिए।
विज्ञापन

रामफल, निवासी वेस्ट रामनगर


मुझे छाती व पैर में दर्द है। नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आया तो चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने को कहा। अस्पताल में मशीन खराब होने की वजह से निजी सेंटर पर जाकर 700 रुपये में सीटी स्कैन करवाया है।
हरदीप, निवासी सेक्टर-7


पत्नी कई दिन से पेट दर्द की वजह से कराह रही थी। पत्नी को अस्पताल लेकर आया तो चिकित्सक ने ओपीडी पर्ची पर सीटी स्कैन लिख दिया। अस्पताल में मशीन खराब होने के कारण बाहर निजी सेंटर से सीटी स्कैन करवाना पड़ा।
मोहर सिंह निवासी बहालगढ़

कई दिन पहले हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। अस्पताल में हाथ दिखाने आया तो चिकित्सक ने सीटी स्कैन करवानेके लिए कहा। अस्पताल में मशीन खराब होने के कारण निजी सेंटर से सीटी स्कैन करवाने पर ज्यादा फीस चुकानी पड़ी।
महावीर, निवासी वेस्ट रामनगर


पीपीपी मोड पर संचालित सीटी स्कैन मशीन की ट्यूब लाइट खराब है। जिसकी वजह से मशीन तीन दिन से बंद है। जल्द ही ट्यूब लाइट मंगवाकर मशीन को दोबारा चालू करा दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें