फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे इंतजार के बाद पार किया हंगरी बॉर्डर

विज्ञापन
नई अनाज मंडी में सौरव जैन का स्वागत करते परिजन व आढ़ती। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना। नई अनाज मंडी निवासी सौरव जैन का यूक्रेन से गोहाना लौटने पर बुधवार को स्वागत किया गया। सौरव का नई अनाज मंडी में परिजनों व आढ़तियों ने स्वागत किया। यहां अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जैन के साथ आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रदीप खाणिजौ ने पहुंचकर सौरव का कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन

सौरव जैन ने बताया कि वह यूक्रेन के दनीप्रो शहर में एमबीबीएस कर रहा था। अब उसका एमबीबीएस का चौथा वर्ष था। सौरव के अनुसार दनीप्रो शहर से वह अपने 45 साथियों के साथ एक बस में सवार होकर 1 मार्च को हंगरी बॉर्डर के लिए चले थे। हालांकि दनीप्रो से लेकर हंगरी बॉर्डर का रास्ता करीब 1200 मीटर का है, लेकिन युद्ध के कारण उन्हें 1700 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इसके लिए प्रत्येक छात्र से भारतीय राशि के अनुसार, 15000 रुपये किराया लिया गया। सौरव ने बताया कि हंगरी बॉर्डर पर उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बॉर्डर पार करने के लिए उन्हें 10 घंटे का इंतजार कराया गया। इसके बाद वह भारत सरकार की मदद से बॉर्डर पार करके घर पहुंचे। सौरव के घर लौटने से परिजनों में खुशी का माहौल है। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सौरव के पिता सुशील जैन के साथ चेतराम जैन, जिनेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें