फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना खादर में यूपी के किसानों के बवाल के बाद पुलिस व प्रशासन के पहरे में कटने लगी फसल

विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में मशीन से कटवाई जा रही गेहूं की फसल - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गेहूं की फसल देखने गए खुर्मपुर के किसानों पर यूपी के बागपत जिले के नंगला बहलोलपुर के किसानों के हमला करने के बाद प्रशासन व पुलिस हरकत में आ गया। खुर्मपुर के किसानों की फसल की कटाई पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू कराई गई तो तहसीलदार भी वहां मौजूद रहे। कुंडली थाना एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अगली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खुर्मपुर के 200 किसानों की यमुना खादर में लगभग 60 एकड़ खेती की जमीन है। इस जमीन की नवंबर 2019 में डीसी के आदेश पर पैमाइश कराकर 24 एकड़ जमीन पर खुर्मपुर के किसानों का कब्जा दिलाया गया था, जिसे यूपी के किसानों ने कब्जा किया हुआ था। उस जमीन पर खुर्मपुर के किसानों ने गेहूं की फसल बोई थी, जिसे अब काटने का समय आया तो यूपी के किसानों ने दोबारा बवाल शुरू कर दिया। यूपी के किसानों ने रविवार को खेतों में फसल देखने गए किसानों पर हमला कर दिया था, जिसमें पार्षद नंदकिशोर चौहान के भाई मनोज के हाथ व पैर की हड्डी टूट गई थी। यह मामला एसपी व डीसी के संज्ञान में पहुंचा तो इसको गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार विकास कुमार व कुंडली थाना एसएचओ रविंद्र कुमार को नियम के अनुसार फसल कटवाने के निर्देश दिए गए। जिसपर खुर्मपुर के जंगल में सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ तहसीलदार, एसएचओ पहुंच गए। वहां खुर्मपुर के किसानों की गेहूं की फसल पुलिस की मौजूदगी में कटवानी शुरू कर दी गई है।

खुर्मपुर के जंगल में तैनात पुलिस- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें