ललेडी गांव में ठीकरी पहरा देते युवा
- फोटो : AMAR UJALA
गन्नौर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को सफल बनाने को गांव लल्हेड़ी कलां के ग्रामीणों ने गांव को पूूरी तरह से सील कर दिया है। सरपंच प्रवेश ने बताया कि ग्रामीण कोरोना को लेकर काफी जागरूक हो गए है और लाक डाउन रहने तक गांव के किसी भी बाहरी व्यक्ति का गांव में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। सरपंच ने बताया कि गांव की युवा टीम इसको लेकर काफी गंभीर है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होने दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बाहरी व्यक्ति पर प्रतिबंध के चलते गांव के भी किसी व्यक्ति को बाहर नही जाने दिया जा रह है। जिसको बहुत ही कोई जरूरी काम है तो ही ग्रामीण को बाहर जाने दिया जा रहा है। सरपंच ने बताया कि बाहर जाते समय व बाहर से गांव में प्रवेश करते समय उनको सेनेटाइजर करवाया जाता है। वहां रात व दिन में युवाओं की अलग अलग टोली पहरा दे रही है और ये जब तक चलेगा, जब तक लाक डाउन चलेगा। ग्रामीण मुनादी के जरिए और फोन पर लोगों को कोरोना वायरस से लडऩे के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सरढाणा के ग्रामीणों ने भी गांव सील कर काफी सख्ताई दिखानी शुरू कर दी है। सरपंच चांद पहलवान ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की घोषणा की है और वह उसका पूर्ण पालन करेंगे। इसके चलते गांव में आने वाले हर रास्तो को सील कर दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गाँव मे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गांवों के सभी छोर पर पहरा भी दिया जा रहा है। ताकि कोई बाहरी गांव में ना आने पाए। जरूरत की चीजों को लोगों के घर तक पहुँचाने का भी काम किया जा रहा है। मुनादी करा ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंशन के बारे में भी जागरुक किया जा रहा है।