फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जोहड़ ओवरफ्लो से फसल बर्बाद, किसानों ने जताया रोष

Fri, 05 Sep 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी गांव में बनाया गया जोहड़ ओवरफ्लो होने से उसका पानी करीब 15 एकड़ में खड़ी धान की फसल में भर गया है। इससे फसल को नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर किसानों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान राजपाल ने बताया कि उनके खेत जोहड़ के बिलकुल पास हैं। जोहड़ की सफाई नहीं होने की वजह से उसमें गंदगी जमा है। लगातार बारिश होने से वह ओवरफ्लो हो गया है। उसका पानी खेतों में घुस गया है। इससे उनकी धान की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में गंदगी भी जम गई है।
किसान ने कहा कि उन्होंने कई बार इस समस्या को बड़ी गांव के सरपंच के सामने रखा मगर किसी तरह का समाधान नहीं किया गया। अब मजबूर होकर उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत विभाग को लिखित शिकायत देकर जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात के मौसम में यह समस्या सामने आती है लेकिन संबंधित विभाग ध्यान नहीं देता। अगर समय रहते जोहड़ की सफाई और मरम्मत कराई जाती है तो किसानों को फसल नुकसान न झेलना पड़ता।
किसानों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा दिया जाए। जोहड़ की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें