फाेटो 13- सोनीपत के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वित्तीय साक्षरता पर आयोजित सेमिनार मे
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए वित्तीय साक्षरता पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत की आदत, बजट बनाने की कला, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा के बारे में जागरूक करना रहा।
प्रिंसिपल विक्रम सिंह ने बताया कि वर्तमान में वित्तीय साक्षरता हर व्यक्ति के जीवन के लिए अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी अभी से पैसों का सही प्रबंधन करना सीख लेते हैं तो भविष्य में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। डाॅ. ज्योति ने बताया कि वित्तीय साक्षरता केवल पैसों की गिनती करना नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है।
उन्होेंने विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं का सही उपयोग करने, डेबिट कार्ड, यूपीआई के सुरक्षित प्रयोग के तरीके, धोखाधड़ी से बचाव व साइबर सुरक्षा पर जानकारी दी। मेजर संजय श्योराण ने बताया कि वित्तीय साक्षरता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
संस्थान ने इस दिशा में एक सार्थक पहल की है। सेमिनार विद्यार्थियों के लिए भविष्य में अत्यंत लाभदायक होगा। आज सही ढंग से बचाना, निवेश करना ही वास्तविक बुद्धिमानी है। विद्यार्थियों ने वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कई प्रश्न पूछे। सेमिनार में वर्ग अनुदेशक मुकेश नेहरा, सीमा देवी, सुभाष चंद्र, हरदीप, रमेश कुमार, अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।