फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 34 पहलवानों के खेलने पर संकट, अभी तक किसी ने नहीं किया आवेदन

Fri, 11 Jun 2021 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा में नवंबर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होना है। इसमें चयनित पहलवानों को आवेदन करना होता है। अभी तक किसी भी पहलवान ने आवेदन नहीं किया है। 
 
विज्ञापन
रेसलिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 34 पहलवानों के खेलने पर संकट है। यूथ गेम्स के लिए चयनित हुए पहलवानों को आवेदन करना होता है। मगर अभी तक किसी भी पहलवान ने आवेदन नहीं किया है। अब भारतीय कुश्ती संघ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी को बाहर निकालने की चेतावनी जारी कर दी है। 

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने कहा कि अब उनको शनिवार तक का आखिरी मौका दिया है और पहलवान आवेदन नहीं करते हैं तो उनकी जगह दूसरे पहलवानों की सूची जारी कर दी जाएगी।


खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा में होना है, जिनको कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर नवंबर में कराया जाना है। भारतीय कुश्ती संघ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर पहलवानों का चयन किया है। देशभर से 34 पहलवानों को चुना गया है और उनकी सूची जारी करके खेलो इंडिया के पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कहा गया था, लेकिन एक भी पहलवान ने अभी तक खेलो इंडिया के पोर्टल पर आवेदन नहीं किया है। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है और इन 34 पहलवानों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सूची से बाहर निकालने की चेतावनी जारी कर दी है।  
विज्ञापन


6 महिला और 28 पुरुष पहलवान शामिल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए जिन 34 पहलवानों का चयन किया गया, उनमें छह महिला पहलवान शामिल हैं तो 28 पुरुष पहलवान हैं। इनमें हरियाणा से 5, दिल्ली से 6, मणिपुर से एक, महाराष्ट्र से 8, पंजाब से 3, तेलंगाना से एक, यूपी से दो, बिहार से दो, चंडीगढ़ से दो, जम्मू कश्मीर से एक, उत्तराखंड से एक, एसएससीबी से एक, गुजरात से एक पहलवान शामिल हैं। 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयन किए गए पहलवानों को पोर्टल पर आवेदन करना होता और उसके बाद ही वह खेल सकते हैं। पहलवानों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, जिसको लापरवाही मानते हुए बाहर करने की चेतावनी दी गई है, जिससे उनकी जगह दूसरे पहलवानों को शामिल किया जा सके। - विनोद तोमर, संयुक्त सचिव भारतीय कुश्ती संघ

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें