फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: 10.6 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, मूलरूप से बिहार के वैशाली का रहने वाला है आरोपी

Mon, 15 May 2023 02:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/खरखौदा (हरियाणा)

सार

सीआईए गोहाना की टीम ने महाराजा अग्रसेन चौक सेक्टर-15 से दबोचा है। आरोपी अर्जुन कुमार मूलरूप से बिहार के वैशाली के हाजीपुर फिलहाल विकास नगर सोनीपत का रहने वाला है। इसके अलावा खरखौदा में 404 ग्राम गांजा सहित युवक को दबोचा है। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में सीआईए गोहाना ने सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित महाराजा अग्रसेन चौक से स्कूटी सवार तस्कर को 10 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान मूलरूप से बिहार के वैशाली के हाजीपुर फिलहाल विकास नगर सोनीपत निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


सीआईए गोहाना में नियुक्त अजय कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ महाराजा अग्रसेन चौक पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक स्कूटी सवार युवक मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। इस पर उन्होंने टीम के साथ नाकाबंदी कर दी। साथ ही मामले से सेक्टर-27 थाना पुलिस को अवगत कराया।

इसी बीच एक युवक बस अड्डा की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर राजपत्रिक अधिकारी पीडब्ल्यूडी के एसडीओ हरिओम नरवाल की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके पास से 10 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने अपनी पहचान अर्जुन कुमार के रूप में दी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


404 ग्राम गांजा सहित दबोचा
खरखौदा पुलिस ने सब्जी मंडी के पास से मादक पदार्थ बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वार्ड 6 निवासी गोपी के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के पास 81 पुड़िया गांजा बरामद किया है, जिसकी मात्रा 404 ग्राम है। कार्रवाई आईएमटी के संपदा अधिकारी मंजीत सिंह की मौजूदगी में की गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें