फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: सवारी गाड़ी के आगे रेलवे लाइन पर गर्दन रखकर महिला ने दी जान, राजकीय रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लिया

Mon, 28 Aug 2023 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोमवार सुबह पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रही सवारी गाड़ी के आगे एक महिला ने रेलवे लाइन पर अपनी गर्दन रख दी। जिससे ट्रेन से कटकर गर्दन अलग हो गई। महिला ने स्टेशन पर प्याऊ के पास आत्महत्या की है। लोगों ने बताया कि महिला पहले ही स्टेशन पर खड़ी थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर महिला ने सवारी गाड़ी के आगे रेलवे लाइन पर गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
सोमवार सुबह पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रही सवारी गाड़ी के आगे एक महिला ने रेलवे लाइन पर अपनी गर्दन रख दी। जिससे ट्रेन से कटकर गर्दन अलग हो गई। महिला ने स्टेशन पर प्याऊ के पास आत्महत्या की है। लोगों ने बताया कि महिला पहले ही स्टेशन पर खड़ी थी। जब ट्रेन स्टेशन से यात्रियों को लेकर चलने लगी तो तभी महिला ने रेलवे लाइन के पास आकर अचानक अपनी गर्दन रख दी।

लोगों ने मामले की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने शव को लेकर कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि महिला के पास से पहचान का कोई कागजात नहीं मिला है। महिला के शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। रेलवे पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें