फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को कामयाबी: बोलेरो सवार दो तस्कर 1.37 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार, ओडिशा से लेकर आए थे गांजा

Sun, 03 Jul 2022 09:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने KMP टोल के पास से दोनों को पकड़ा है। प्लास्टिक के नौ बैग में भरकर गाड़ी की सीटों के नीचे गांजा रखा था। गांजा ओडिशा से लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों को आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ द्वारा गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम क साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ की टीम ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव पिपली टोल प्लाजा के पास से दो तस्करों को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बोलेरो सवार आरोपियों से 137 किलो 540 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से गांव फरमाणा फिलहाल महावीर कॉलोनी खरखौदा निवासी नकेंद्र उर्फ मोनू व खरखौदा की ईदगाह कॉलोनी निवासी आशीष हैं। आरोपी ओडिशा से मादक पदार्थ लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आठ दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। 

मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ के एसआई जलजीत ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उनकी टीम शनिवार देर रात खरखौदा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली थी कि खरखौदा में केएमपी के रास्ते भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप पहुंचने वाली है। जिस पर टीम ने पिपली टोल प्लाजा पर पहुंचकर आने वाले वाहनों पर नजर रखने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने एक बोलेरो गाड़ी को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से गांजा बरामद हुआ। बोलेरो गाड़ी में नकेंद्र उर्फ मोनू व आशीष सवार थे। जिस पर टीम ने कृषि विकास अधिकारी दीपक को फोन कर मौके पर बुलाया। उनके सामने बोलेरो की तलाशी लेने पर उसमें से प्लास्टिक के नौ बैग गांजा बरामद किया। बरामद गांजा 137 किलो 540 ग्राम है। आरोपियों ने 69 पैकेट बनाकर गांजे को नौ बैग में भरकर रखे थे। 

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह गांजा को ओडिशा से लेकर आए हैं। खरखौदा पुलिस ने एसआई जलजीत के बयान पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाएगी कि वह गांजा को कहां सप्लाई करने वाले थे।  

मादक पदार्थ लेकर आने की सूचना के बाद टीम ने नाकाबंदी की थी। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 137 किलो 540 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। -जलजीत सिंह, जांच अधिकारी, मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें