फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया

Thu, 31 Dec 2015 12:28 AM IST
सोनीपत/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

राई क्षेत्र में ममेरी-फुफेरी बहनों का उनके घर से अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी गांव जाट जोशी निवासी लोकेश उर्फ लवली तथा प्रदीप है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

जिससे आरोपियों के साथियों का पता लगाया जा सके। राई क्षेत्र निवासी एक युवती ने रविवार को पुलिस को शिकायत दी थी कि शनिवार रात को वह अपनी ममेरी बहन के साथ घर में सो रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान रात को लोकेश उर्फ लवली और प्रदीप अपने दो अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस गया था। चारों उन्हें जबरन उनके घर से उठाकर ले गए थे।

 बाद में दोनों बहनों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उनके साथ लोकेश व प्रदीप ने दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

युवतियों ने घर आकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। जिस पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी प्रमिला की टीम ने लोकेश व प्रदीप को काबू कर लिया है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे उनके साथियों का पता लगाने के साथ ही अन्य तथ्य जुटाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें