फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में सीट के लिए चले लात-घूंसे

Thu, 31 Dec 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर रोडवेज बस में सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों में जमकर लात घूंसे चले। इसके चलते बस सवारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद अड्डे के पास चालक ने बस रोक दी। यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद बस रवाना हुई।


मंगलवार देर रात कासगंज डिपो की बस दिल्ली से कासगंज जा रही थी। तभी बुलंदशहर भूड़ चौराहे से अलीगढ़ जाने के लिए एक व्यक्ति बस में सवार हुआ।

दो सीट पर कासगंज निवासी प्रदीप सो रहा था। यात्री ने सीट पर बैठने के लिए जब प्रदीप को जगाया तो वह नहीं बोला। इस पर उस यात्री ने प्रदीप को जबरन जगा दिया।

 इसी बात को लेकर भड़के प्रदीप की सवारी से हाथापाई शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। इससे बस में हड़कंप मच गया।

मामला बढ़ते देख चालक ने स्टैंड पर बस खड़ी कर दी। करीब आधे घंटे की मसक्कत के बाद यात्रियों ने दोनों को शांत कराया तो चालक बस लेकर रवाना हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें