फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: स्क्रैप व्यापारी की गाड़ी का शीशा तोड़कर 2 लाख रुपये निकाले, कुंडली बॉर्डर के पास रुका था व्यापारी

Sat, 22 Apr 2023 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गुड़ मंडी क्षेत्र निवासी शशि भूषण जैन ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में स्क्रैप का व्यापार करते हैं। वह अपने साथी विजय के साथ अपनी एक्सयूवी गाड़ी में दिल्ली से सोनीपत आ रहे थे। उनके बैग में दो लाख रुपये, कागजात व लंच बॉक्स था।
विज्ञापन
सोनीपत में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली बॉर्डर के पास खड़ी स्क्रैप व्यापारी की एक्सयूवी गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर दो लाख रुपये से भरा बैग निकाल ले गए। पीड़ित व्यापारी गाड़ी खड़ी कर लघुशंका को गए थे। वापस आए तो चोरी का पता लगा। जिस पर कुंडली थाना में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सोनीपत के गुड़ मंडी क्षेत्र निवासी शशि भूषण जैन ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में स्क्रैप का व्यापार करते हैं। वह अपने साथी विजय के साथ अपनी एक्सयूवी गाड़ी में दिल्ली से सोनीपत आ रहे थे। उनके बैग में दो लाख रुपये, कागजात व लंच बॉक्स था। शशिभूषण ने बताया कि वह कुंडली बॉर्डर के पास पहुंचे तो उन्होंने लघुशंका जाने के लिए गाड़ी रोक ली। वह दोनों गाड़ी को लॉक कर लघुशंका करने चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ मिला। गाड़ी से बैग गायब था। जिस पर उन्होंने मामले से कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडली थाना पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। नेशनल हाईवे पर शीशा तोड़कर चोरी करने की वारदात लगातार  सामने आ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें