सोनीपत के गांव गामड़ी निवासी भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की प्रध्यापिका के घर में अलमारी से चोर 4.20 लाख के आभूषण व 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। प्राध्यापिका अपने पति संग गांव में रहती है। उनका बेटा विदेश में रहता है। जब वह विवि से घर लौटी तो चोरी का पता लगा। जिस पर अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली। उनके पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राध्यापिका के पति ने कहा विदेश में रहता है बेटा
गांव गामडी निवासी सुरेश ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सुनीता भगत फूल सिंह महिला विवि में प्राध्यापिका है। उनका बेटा विदेश में रहता है। वह पति-पत्नी गांव में रहते हैं। उनकी पत्नी ने शाम को घर आने के बाद अलमारी खोली तो उसमें से आभूषण व नकदी गायब मिले। इससे पहले उन्होंने 22 अप्रैल को अलमारी में आभूषण व नकदी को देखा था। जब अलमारी का लॉकर टूटा मिला और उसमें से आभूषण व नकदी गायब मिले।
पुलिस ने प्राध्यापिका के पति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
उनकी अलमारी के अंदर से चोर सोने के दो कड़े, एक गले का सेट, दो जोड़ी कानों की झुमकी, चार अंगूठी व 40 हजार रुपये की नकदी चोरी मिली। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर मामले की शिकायत सदर गोहाना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।