अलग-अलग स्थानों से चोर दो कार चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैै।
प्रथम घटना में बहादुरगढ़ के गांव नूना माजरा निवासी फिलहाल सेक्टर-12 सोनीपत निवासी सुनील ने बताया कि वह सब्जी मंडी में सब्जी लेने आया था। उसे अपनी कार को सब्जी मंडी के गेट के बाहर खड़ा किया था। जब वह लौटा तो उसकी कार गायब मिली। उसने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। तब उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, सेक्टर-15 निवासी जराजेंद्र के घर के बाहर चोर उनकी कार चोरी कर ले गए। राजेंद्र ने बताया कि पहली मार्च को उसने अपनी कार को घर के बाहर खड़ा किया था। वहां से चोर उड़ा ले गए। उसने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। इस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।