फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सोनीपत में गैंगस्टर दीपक मान हत्याकांड में चार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

Mon, 02 Oct 2023 05:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में तीन को गोली लगी है। घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। तीनों युवकों के पैर में गोली लगी है। मामला दीपक मान हत्याकांड से जुड़ रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गांव सिसाना में नारायण आश्रम के पास रजवाहा की पटरी पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर गतिविधि यूनिट ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर दीपक मान के चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब उन्हें घेरकर रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से तीन आरोपी घायल हो गए। घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यूनिट ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


स्पेशल एंटी गैंगस्टर गतिविधि यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि गांव हरसाना के खेत में हुई दीपक मान की हत्या के नारायण आश्रम के पास रजवाहा पर आने वाले हैं। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।

बाइक सवार युवक जब रजवाहा की पटरी पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने पुलिस को देखकर बाइक रोक ली और अचानक पिस्तौल निकालकर तीन फायर कर दिए। जिस पर पुलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई तो तीन आरोपियों के पैर में लगी। उन्हें घायल होने पर पकड़ लिया गया। उनके चौथे साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। युवकों की पहचान गांव गढ़ी सिसाना निवासी मंजीत उर्फ मटकन, चेतन, जगबीर व ओजस्व के रूप में हुई।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव सिसाना के पास खेत में पड़ा मुठभेड़ में घायल आरोपी। 
ओजस्व मूलरूप से रोहतक के गांव बलंभा का रहने वाला और गांव गढ़ी सिसाना में अपने ननिहाल में रह रहा है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने हमले में घायल हुए तीनों आरोपियों मंजीत, चेतन व ओजस्व को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

गिरफ्तार आरोपी जगबीर को पकडक़र लाती पुलिस।  एसीपी जीत सिंह स्पेशल एंटी गैंगस्टर गतिविधि यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ से बातचीत करते हुए। मौके पर पड़ी बाइक। 
जहां उन्हें उपचार देकर खानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी जगबीर से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में एक आरोपी ने दीपक मान की हत्या करने की बात कही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उनके खिलाफ खरखौदा थाना में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ सकते हैं तार
पुलिस ने आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने को लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। हालांकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर प्रियव्रत फौजी गांव गढ़ी सिसाना का ही रहने वाला है। वह फिलहाल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब की जेल में बंद है। सभी आरोपी उसके गांव के रहने वाले होने के चलते इनके उससे गठजोड़ के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्पेशल एंटी गैंगस्टर गतिविधि यूनिट ने मुठभेड़ के पास चार हमलावरों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने गैंगस्टर दीपक मान की हत्या के मामले में शामिल होने की बात कही है। हालांकि अभी उनका किसी गैंग के साथ गठजोड़ होने का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -जीत सिंह, एसीपी खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें