फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला एसटीएफ मिली बड़ी सफलता: दिल्ली के गोगी गैंग के शार्प-शूटर गिरफ्तार, करनाल में व्यापारी को मारी थी गोली

Mon, 02 Oct 2023 04:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

एसटीएफ अंबाला ने गोगी गैंग के बदमाश गुर्गे सोनीपत के आदर्श नगर निवासी चिराग उर्फ अंशू उर्फ लाठी और अपचारी बालक को किया अंबाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। झिंझाड़ी 24 सितंबर को करनाल के झंझाडी गांव में दुकान में बैठे 64 वषीZय जयभगवान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला एसटीएफ की टीम ने दिल्ली के गोगी गैंग के दो शार्प-शूटर को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने 24 सितंबर को करनाल के झंझाडी में व्यापारी जयभगवान की 29 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को आसानी से अंजाम देने के बाद बदमाश यमुनानगर के कमानी चौक स्थित कोचिंग सेंटर पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। दोनों बदमाशों को एसटीएफ ने करनाल सीआई-वन के हवाले कर दिया। पुलिस रिमांड पर लेकर बाकी गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाएगी।

विज्ञापन


एसटीएफ अंबाला ने गोगी गैंग के बदमाश गुर्गे सोनीपत के आदर्श नगर निवासी चिराग उर्फ अंशू उर्फ लाठी और अपचारी बालक को किया अंबाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बताते है कि झिंझाड़ी 24 सितंबर को करनाल के झंझाडी गांव में दुकान में बैठे 64 वषीZय जयभगवान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। 29 गोलियां लगने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई थी। इस वारदात के बाद विदेश में बैठे अंजनथली पूर्व सरपंच के बेटे सागर चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर व्यापारी की हत्या कराने की जिम्मेदारी ली थी। जिसने खुद को दिल्ली के गोगी गैंग का सदस्य बताते अन्य लोगों की हत्या करने की धमकी दी थी। गैंगवार में अब तक तीन हत्या हो चुकी है। सीआई-वन करनाल की टीम दोनों बदमाशों को रिमांड पर लेकर गैंग के अन्य सदस्यों को पता लगाएगी।

दांदूपुर के पिंटू हत्याकांड में आया था व्यापारी के परिवार का नाम
धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि दादूपुर के पिंटू के मर्डर में उसका और भतीजे गोल्डी उर्फ कपूर एवं जयभगवान का नाम आने पर अंजनथली के नरेश ने गांव के ही अपने साथी सुनील उर्फ लीला, मुंदडी निवासी राहुल, सोनू और अंजनथली के लवप्रीत और अन्य लोगों ने मिलकर दुकान पर धर्मबीर और भाई जयभगवान और भतीजे गोल्डी पर गोलियां चलाई थी। इस मामले में धर्मबीर के भाई जयभगवान ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में 27 दिसंबर 2019 को केस दर्ज कराया था। इसमे शिकायतकर्ता जयभगवान मुख्य गवाह था।
विज्ञापन


एक तरफ दिल्ली का गोगी गैंग और दूसरी तरफ दादूपुर का कृष्ण गैंग
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि एक तरफ दिल्ली का गोगी गैंग तो दूसरी तरफ दादूपुर का कृष्ण गैंग आमने-सामने है। बताते हैं कि झंझाड़ी में मारे गए जयभगवान के बेटे गोल्डी उर्फ कपूर का नाता मोस्ट वांटेड कृष्ण दादूपुर गैंग से है। पुलिस की जांच में सामने आ रहा है कि उसने नरेश के साले दादूपुर खुर्द निवासी विकास उर्फ पिंटू की रैकी कर बदमाश कृष्ण दादूपुर को सूचना दी थी।

इसके बाद बदमाशों ने उसके साले की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने गोल्डी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। तब से ही नरेश बदला लेने की योजना बना रहा था। इन दिनों नरेश के विदेश में होने की भी बात सामने आ रही है। नरेश अपने शूटरों से पहले भी गोल्डी और उसके पिता जयभगवान तथा चाचा धर्मबीर पर गोलियां चलवा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें