फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शोरूम से महिला ने उड़ाए आभूषण, सीसी कैमरे में कैद

Tue, 02 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत में ज्वैलर्स की दुकान पर महिला की आभूषण की थैली चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुई महिला। - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के अशोक नगर स्थित ज्वैलरी शोरूम में एक महिला ने चालाकी दिखाते हुए आगे बैठी महिला की आभूषण से भरी थैैली पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने मामले को लेकर शोरूम संचालक से बातचीत की, जिसने मदद करने की बात कही, लेकिन बाद में पल्ला झाड़ दिया। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस की शरण में जाने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वारदात 28 अप्रैल की है।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद बेटी की शादी
शहर के विकास नगर की रहने वाली सावित्री ने बताया उसकी बेटी कुछ दिन बाद शादी है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें घर में रखे आभूषणों को भी ठीक कराने के लिए वह उन्हें ज्वैलर्स के पास लेकर गई थी। महिला ने बताया कि वह 28 अप्रैल को कच्चे क्वार्टर स्थित मूलचंद मिलाप ज्वैलरी शोरूम पर गहने ठीक करवाने आई थी। दुकान पर पहले से ही कई ग्राहक बैठे थे। उसने अपने गहने ज्वैलर्स के कारिंदे को दे दिए। उसने कुछ देर बाद गहने उसे वापस दे दिए। महिला ने बताया कि उसने गहनों की थैली को पास ही रख दिया और स्वर्णकार से बातचीत करने लगी। कुछ देर बाद उसने थैली को देखा तो वह गायब मिली। जब उसने स्वर्णकार को अवगत कराया तो उसने पहले मदद को कहा, लेकिन बाद में पल्ला झाड़ लिया। बाद में महिला ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें वारदात साफ दिख रही है। वहीं, महिला का कहना है कि वह इस संबंध में परिजनों को लेकर पुलिस से मिलेगी।
विज्ञापन

मामले को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। इस तरह की कोई शिकायत आती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
-अनिरुद्ध, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें