फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

Thu, 23 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत/गन्नौर।
विज्ञापन
गन्नौर पुलिस की गिरफ्त में चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे चोरों को गन्नौर थाना की जीटी रोड चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव दातौली निवासी मुलायम व अनिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गईं दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीटी रोड गन्नौर चौकी प्रभारी बीर सिंह अपनी टीम के साथ गन्नौर फ्लाईओवर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर यहां से आने वाले हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। इसी बीच पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने रुकवा लिया। पुलिस ने जब उन्हें मोटरसाइकिल के कागजात दिखाने को कहा तो वे कोई कागज पेश नहीं कर सके। जांच की तो पता लगा कि मोटरसाइकिल चोरी की है और उसकी सोनीपत की नंबर प्लेट हटाकर गन्नौर की लगाई गई है। पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। उन्होंने अपना नाम मुलायम व अनिल बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल को करीब पांच माह पहले महलाना रोड, सोनीपत से चोरी किया था। साथ ही आरोपियों ने पुलिस के सामने मोटरसाइकिल चोरी की दो अन्य वारदातों का अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उन्हें भी बरामद कर लिया। मोटरसाइकिलों को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिसंबर, 2016 में एटलस रोड, सोनीपत से व ढाई माह पहले रेलवे रोड गन्नौर से चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मोटरसाइकिल चोरी की दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। चोरी की कई वारदात सुलझ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीर सिंह, जीटी रोड गन्नौर चौकी प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें