फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच करते चिकित्सक और दाई को रंगे हाथों पकड़ा, 18 हजार बरामद

Wed, 29 Mar 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
डाक्टरों की टीम व पुलिस ने लिंग जांच करते समय पकड़े चिकित्सक व दाई - फोटो : bureau
विज्ञापन
जिले की सीमा से सटे उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में चल रहे भ्रूण लिंग जांच के गोरखधंधे का सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने बागपत के गांव किशनपुर बराल में एक प्राइवेट अस्पताल में छापा मारा, जहां लिंग जांच करते हुए एक चिकित्सक व दाई को रंगे हाथों पकड़ा और 18 हजार रुपये बरामद किए। साथ ही अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। टीम ने थाना रमाला में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

यूं बिछाया टीम ने जाल
बागपत जिले के गांव किशनपुर बिराल स्थित रामकली देवी मेमोरियल हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर में काफी समय से भ्रूण लिंग जांच का गोरखधंधा चल रहा था। इसकी सूचना सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिलने पर उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा और डॉ. अवनिता के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। मंगलवार सुबह टीम गांव किशनपुर बिराल स्थित रामकली देवी मेमोरियल हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर के पास पहुंची। वहां एक महिला को भ्रूण लिंग जांच के लिए तैयार किया गया। इसके बाद टीम ने भ्रूण लिंग जांच के लिए उस महिला की मुलाकात गांव कंडेरा निवासी दाई नूरजहां से कराई। दाई उस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान भ्रूण लिंग जांच करने के लिए 18 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। वहां, महिला ने डॉ. ऋषिप्रकाश सिंह को 10 हजार रुपये व दाई नूरजहां को आठ हजार रुपये दिए। डॉक्टर ने जैसे ही भ्रूण लिंग जांच शुरू की तभी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सक व दाई को पकड़ लिया। उनके पास से 18 हजार रुपये भी बरामद किए। टीम ने मामले की सूचना बड़ौत की एसडीएम दीपाली कौशिक व बागपत के पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह को दी, जिसके बाद एसडीएम व पीएनडीटी के नोडल अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस दौरान टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। थाना रमाला में पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह की शिकायत पर चिकित्सक डॉ. ऋषिप्रकाश सिंह व दाई नूरजहां के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें