फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कैश वैन से 38 लाख की लूट; गार्ड बोला हमलावर को भी लगा है छर्रा, पुलिस की पांच टीम लगाएंगी सुराग

Sat, 29 Jun 2024 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

उत्तर प्रदेश एटा के गांव हजरतपुर फिलहाल दिल्ली के कडकडड़ूमा निवासी पूर्णमल सुरक्षा गार्ड ने मुकदमा दर्ज कराया है। हमले के दौरान गोली लगने से घायल सुरक्षा गार्ड यूपी मैनपुरी के गांव अंबरपुर पतरा के मुनेश्वर की हालत गंभीर बनी हुई है। गार्ड एलांज सर्विस कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव कुंडली स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा के गेट पर कैश वैन के सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर 38 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्होंने भाग रहे बदमाश पर गोली चलाई थी।

विज्ञापन


छर्रा लगने से वह घायल हुआ था। ऐसे में पुलिस अस्पतालों में चिकित्सकों से भी संपर्क कर रही है, जिससे हमलावरों के बारे में सुराग लग सके। इसके लिए कुंडली थाना की दो टीमों के साथ ही सीआईए की तीन टीम गठित की गई हैं।

कैश वैन पर सुरक्षा गार्ड उत्तर प्रदेश जिला एटा के गांव हजरतपुर फिलहाल दिल्ली के कडकडड़ूमा निवासी पूर्णमल ने पुलिस को बताया है कि वह एलांज सर्विस कंपनी में काम करते हैं। उनकी कंपनी एचडीएफसी बैंक के कैश का कलेक्शन करती है।
विज्ञापन


वह सोनीपत, दिल्ली के नरेला व अलीपुर से कैश एकत्रित कर रोशनारा रोड तीस हजारी स्थित एचडीएफसी बैंक की चेस्ट में जमा कराने ले जाते हैं। वह शुक्रवार शाम भी कुंडली एचडीएफसी बैंक की शाखा में गए थे। उनके साथ दूसरे गार्ड यूपी जिला मैनपुरी के गांव अंबरपुर पतरा के मुनेश्वर व एक अन्य कर्मी यूपी के सीतापुर के गांव महमूदाबाद निवासी रोहित भी थे।

रोहित ही नकदी से भरा संदूक लेकर बैंक से बाहर आए थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश मुनेश्वर के पेट में गोली मारकर 38 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैश वैन में 38 लाख से अलग 3 करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपये और थे। गनीमत रही कि बदमाश उस नकदी को नहीं लूट सके।

बदमाश को लगा है छर्रा
पूर्णमल का कहना है कि बदमाशों का पीछा कर उन्होंने गोली चलाई थी। जिसका छर्रा भी बदमाश को लगा है। इसका पता लगने के बाद पुलिस अस्पतालों से भी किसी गोली लगने से घायल हुए युवक की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं घायल मुनेश्वर की हालत अभी स्थिर है। उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

बैंक में लूट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है मामले में जांच को पांच टीम लगाई है। इसमें दो कुंडली थाना व तीन सीआईए की है। हर पहलू पर गहनता से जांच कर जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -मुकेश जाखड़, एसीपी कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें