फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 किलो गांजा के साथ तस्कर दंपति गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा सकते हुए अलग-अलग स्थानों से दंपति सहित पांच आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस नेे जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना गन्नौर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दंपति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव ढिंढार के रहने वाले मेहर चंद व ओमपति हैं। आरोपियों को एसआई रोहताश की टीम ने काबू किया है। आरोपियों को गांव गुमड़ के पास से काबू किया गया है। दोनों संदिग्ध अवस्था मेें घूम रहे थे। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 24 किलो गांजा पत्ती बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा पत्ती को यूपी के गाजियाबाद से लाकर पानीपत में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दूसरे मामले में एसआईटी खरखौदा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला वैशाली फिलहाल मुरथल निवासी ललन कुमार है। आरोपी को एएसआई राजकुमार ने दिल्ली चौक बाईपास, खरखौदा के पास से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 900 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में एसआईटी सोनीपत पुलिस ने गांव पिपलीखेड़ा निवासी कृष्ण को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को एसआईटी में नियुक्त एएसआई राजबीर ने औद्योगिक क्षेत्र राई से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम चरस बरामद की है।
चौथे मामले में थाना सदर गोहाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गांव बिचपड़ी निवासी जयभगवान को काबू किया है। आरोपी को एसआई आजाद सिंह ने गांव बिचपड़ी के पास से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 71 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें