फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कमाई कराने के नाम पर 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी

Fri, 24 Feb 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस तरह नोएडा में ऑनलाइन कमाई करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी की गई है, उसी तरह से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का बड़ा खेल प्रदेश में खेला गया है। स्ट्राइकर डिजीटल डॉट बिज नाम की कंपनी बनाकर यह ठगी की गई है। इसमें कंपनी की वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों को क्लिक करने पर रुपये मिलने थे तो कंपनी के लिए सदस्य भी बनाए जाने थे। कंपनी की वेबसाइट अचानक बंद हो गई और उसके सोनीपत, पानीपत, हिसार, यमुनानगर में खोले गए कार्यालय भी बंद कर दिए गए। उसके बाद ही ठगी किए जाने का खुलासा हुआ। इस मामले में पीड़ितों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है तो एसपी ने ठगी का शिकार हुए सभी लोगों को बुलाया है, जिससे शिकायत सीधे देकर मुकदमा दर्ज कराया जा सके।
विज्ञापन

10 मिनट तक क्लिक कर पैसा कमाने का दिया लालच
गुहणा गांव के रहने वाले संजय कुमार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि पानीपत के विपिन शर्मा ने उसे इसराना में एक व्यक्ति से मिलवाया था। उस व्यक्ति ने अपना नाम अनुज हजारिका बताते हुए अपने पास स्ट्राइकर डिजीटल डॉट बिज कंपनी की फ्रेंचाइजी होने की बात कही थी। संजय कुमार को विपिन व अनुज ने रोजाना 10 मिनट कंपनी की वेबसाइट पर विज्ञापन क्लिक करके हजारों रुपये कमाने का लालच दिया। इसके साथ ही वह कंपनी के लिए सदस्य बनाता है तो उसे ज्यादा मुनाफा होगा। इसके लिए उनको चार पैकेज 5,520 रुपये, 27,600 रुपये, 55,200 रुपये और 1,10,400 रुपये के बताए गए। वह जितने ज्यादा रुपये का पैकेज लेकर अपनी आईडी बनावाएंगे, उनको उतनी ही ज्यादा कमाई होगी। संजय उनके झांसे में आ गया और उसने लाखों रुपये कंपनी में जमा करा दिए।
सेमिनार में दिखाए बडे़ सपने
इस तरह ही बिंधरौली के विनेश कुमार को सफीदों के एक व्यक्ति ने अनुज हजारिका नाम के व्यक्ति से मिलवाया था। विनेश को भी इस तरह की स्कीम बताई गई और उसने 55,200 वाली दो आईडी बनवा ली। इस कंपनी का एक सेमिनार भी कराया गया और उसमें काफी बड़े सपने दिखाए गए, लेकिन एक महीने पहले कंपनी की वेबसाइट बंद हो गई और सोनीपत, पानीपत समेत अन्य कई जगह खोले गए कार्यालय भी बंद हो गए। जिन लोगों से उनकी मुलाकात हुई थी, उनका भी कुछ पता नहीं चल रहा है और ना उनके मोबाइल नंबर मिल रहे है। जबकि विपिन व विनेश ने बताया कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बड़ी संख्या में लोग कंपनी से जुड़े थे और लगभग 50 करोड़ रुपया यहां से कंपनी को जमा कराया गया था।
विज्ञापन

इस तरह होता था काम
कंपनी के लोगों की ओर से चार पैकेज बताए जाते थे, जिनमें  5,520 रुपये, 27,600 रुपये, 55,200 रुपये और 1,10,400 रुपये का पैकेज था। इनमें से कोई भी एक पैकेज लेते हुए कंपनी में पैसे जमा करवाकर एक साल के लिए सदस्यता लेनी थी। इन पैकेज के तहत रोजाना 10, 70, 150 और 325 क्लिक दिए जाने थे। बड़ा पैकेज लेने पर ज्यादा कमाई होने की बात कही गई थी, क्योंकि एक क्लिक पर 4.80 रुपये मिलते थे। यह पैकेज लेने पर कंपनी की ओर से एक आईडी दी जाती थी, जिस पर कंपनी का रोजाना पेज खुलता था और उस पर क्लिक किया जाता था। 28 अक्तूबर 2016 को शुरू हुई कंपनी ने नोएडा के एल्फा वन में कार्यालय भी खोला था, लेकिन वह कार्यालय भी बंद हो गया है।
ऑनलाइन शिकायत काफी संख्या में आती है, जिनमें पहले जांच कराई जाती है, लेकिन इस तरह का मामला है तो लोग मेरे पास आकर सीधे शिकायत करें। इस मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

-अश्विन शैणवी, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें