फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडों की शिकायत पर करें त्वरित कार्रवाई : दून

Mon, 25 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेते हुए हरदीप सिंह दून। - फोटो : bureau
विज्ञापन
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं एसपी सोनीपत हरदीप सिंह दून की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी डीएसपी, निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों तथा अपने कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों के साथ जिले की कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों के साथ-साथ जिले में नियुक्त पुलिस अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


अपराध गोष्ठी के दौरान हरदीप सिंह दून ने सर्वप्रथम सभी थानाध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की और उन्हें निर्देश दिए हैं कि जो भी अभियोग लंबे समय से उनके पास लंबित हैं, उनका एक निश्चित समय अवधि के दौरान निपटारा करें। महिलाओं से संबंधित अपराधों की शिकायत प्राप्त होने पर उस पर तुरंत कार्रवाई करें। इसी प्रकार सीएम विंडो से व कोई अन्य शिकायत मिलने पर उस पर भी दो दिन के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुये उसका निदान करें। अपने-अपने थाना क्षेत्र में आरएसओ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ा जाए। क्योंकि आरएसओ को ज्यादा से ज्यादा अपने संपर्क में रखने से अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की पहचान एवं निगरानी आसानी से रखी जा सकती है।

नियुक्त होगा स्पेशल अधिकारी
एसपी ने सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में रह रहे आपराधिक प्रवृति के बदमाशों की अलग से पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा किये गये अपराधों का विवरण लेकर सजा दिलवाने के लिए जिम्मेवारी सौंपते हुये स्पेशल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने ब्रंट केस व चोरी के मामलों में फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की राय लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन


क्वालिटी सर्विस प्रदान करें
उप पुलिस महानिरीक्षक हरदीप सिंह दून ने जनता को क्वालिटी सर्विस प्रदान करने व अवैध खनन को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पुलिस को झूठी शिकायत देकर गुमराह करते हैं उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें। अनाज मंडियों व पेट्रोल पंपों पर विशेष सुरक्षा रखने के तथा गांव में रात के समय ठीकरी पहरा लगवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें