फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी का हत्यारोपी सरपंच पति गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
लगभग एक माह पहले चुनावी रंजिश के चलते गांव मोहाना में फौजी की हत्या के मामले में आरोपी सरपंच पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अनिल निवासी मोहाना है। अनिल को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


गांव मोहाना में छुट्टी पर आए फौजी नरेंद्र और उसके साथी देवेंद्र का गांव की सरपंच पिंकी के परिजनों के साथ 22 मई की रात को झगड़ा हो गया था। झगड़े में दोनों पक्षों में हुई मारपीट के बाद सरपंच के देवर सोनू ने गोलियां चलाई थी। इसी दौरान नरेंद्र और देवेंद्र को भी गोली लगी थी। घायलावस्था में दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। देवेंद्र को पीजीआइ, रोहतक रेफर किया गया था। इस दौरान चली गोली का छर्रा लगने से सरपंच भी घायल हो गई थी। पुलिस ने मामले में नरेंद्र के भाई के बयान पर सोनू, सरपंच पिंकी, सरपंच के पति अनिल व गांव के ही रोशन, राजबीर व पृथ्वी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।

आरोप था कि नरेंद्र व देवेंद्र ने गांव की सरपंच के पति अनिल से गांव के सरकारी स्कूल में जिम व अन्य सामान के लिए बेहतर व्यवस्था करने की बात कही थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। मोहाना थाना प्रभारी धीरज कुमार की टीम ने मामले में कार्रवाई करते आरोपी सरपंच पति अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपी सोनू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना मोहाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें