फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर परिवार मना रहा था ससुर की मौत पर मातम, अंदर बहू की गला रेतकर हत्या

Sat, 18 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी ओमप्रकाश व थाना प्रभारी आशीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के खेड़ी रोड पर स्थित कौशिक गार्डन के नजदीक एक मकान के बाहर परिवार और रिश्तेदार चार दिन पहले ट्रेन की चपेट में आए पूर्व सैनिक ओमप्रकाश की मौत पर मातम मना रहे थे। इसी दौरान घर के अंदर बने कमरे में परिवार की एक बहू रेणु की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात के बाद से महिला का पति अनिल लापता है। वारदात किसने और क्यों अंजाम दी, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत भेज दिया है, लेकिन देर शाम तक किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आठ साल पहले जींद के जुलाना निवासी रेणु (25) का विवाह गन्नौर निवासी अनिल के साथ हुआ था। बुधवार को अनिल के पिता ओमप्रकाश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ओमप्रकाश सेवानिवृत्त फौजी था। वह बुधवार सुबह सैर के लिए निकला था और रेलवे पार्क में जाने के लिए लाइन क्रास कर रहा था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। परिवार के सभी सदस्य गमगीन थे और घर के दूसरी तरफ बैठे थे। शनिवार शाम परिवार के सदस्य कमरे में गए तो फर्श पर रेणु का लहूलुहान हालत में शव पड़ा था। उसके गले और पेट पर तेजधार हथियार से वार किए गए थे। परिवार में ससुर की मौत के बाद बहू की हत्या से दुखों का पहाड़ टूट गया। सूचना पर डीएसपी ओमप्रकाश और थाना प्रभारी आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद सिविल अस्पताल सोनीपत पहुंचा दिया।

एफआईआर के लिए पुलिस को मायके वालों का इंतजार
डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि वारदात के बाद से महिला का पति अनिल गायब है। जबकि घर में इतनी बड़ी वारदात हो गई। उसे मौजूद होना चाहिए था, लेकिन पुलिस को अपनी जांच आगे बढ़ाने के लिए महिला के मायके वालों का इंतजार है। उनके बयान दर्ज करने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। मृतका का छह साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें