फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बड़े भाई से पिस्तौल के बल पर छीने 15 हजार

Thu, 21 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राई स्थित राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में बाइक सवार कांग्रेस नेता रणजीत कौशिक के बड़े भाई से पिस्तौल के बल पर 15 हजार रुपये और बाइक की चाबी छीने जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव राई निवासी सूबे सिंह कौशिक वीरवार देर शाम गांव जाखौली में किसी काम से गया था। वापसी में घर लौटते समय जब वह राई स्थित राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। आते ही युवकों ने सूबे सिंह के कमर पर डंडा मार दिया। जैसे ही सूबे सिंह ने बाइक रोकर पूछा कौन है, तभी युवकों ने उसके पिस्तौल अड़ा दी। जिसके बाद दोनों युवकों ने सूबे सिंह की जेब से 15 हजार रुपये छीन लिए और उसकी बाइक की चाबी निकालकर भाग गए। इसकी सूचना सूबे सिंह ने परिवार और पुलिस को दी। सूचना के तुरंत बाद थाना राई प्रभारी धीरज कुमार व राजीव गांधी एजूकेशन सिटी चौकी प्रभारी सुरेश हुड्डा मौके पर पहुंचे और पीड़ित से मामले की पूछताछ कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन


लूट की घटना के तुरंत पर मामले की जांच आरंभ कर दी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-धीरज कुमार, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें