फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार सहित पकड़ा था, निकला डबल मर्डर का आरोपी

Mon, 25 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया डबल मर्डर का आरोपी - फोटो : bureau
विज्ञापन
एसआईटी शाखा गन्नौर पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ की तो पता चला कि वह पहले कई वारदातों को अंजाम दे चुका है तथा पिछले वर्ष ही पिनाना के डबल मर्डर का मुख्य आरोपी भी है। गिरफ्तार आरोपी पंकज उर्फ पिंकू निवासी भैंसवाल कलां जिला सोनीपत है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एसआईटी शाखा गन्नौर की टीम शनिवार को शाम के समय तिहाड़ मोड़ गोहाना-सोनीपत रोड की सीमा में गश्त पर थी। इसी दौरान इन्हें एक युवक संदिग्धावस्था में घुमता हुआ दिखाई दिया। युवक को काबू किया तो उसने अपनी पहचान उक्त पंकज के तौर पर दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक अवैध देसी पिस्तौल 12 बोर और 2 जिंदा कारतूस मिले। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत थाना मोहाना में अभियोग दर्ज किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि 14 नवंबर, 2015 को अपने साथियों के साथ मिलकर पिनाना निवासी पवन और विक्की की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


इन अपराधों में हो चुका है गिरफ्तार
-वर्ष 2008 में लड़ाई झगड़े के मामले में थाना शहर सोनीपत पुलिस।
-वर्ष 2011 में हत्या के मामले में थाना सदर गोहाना पुलिस।
-वर्ष 2011 में गोली मारने की घटना में थाना मोहाना पुलिस।
-वर्ष 2014 में हत्या के एक मामले में थाना खरखौदा पुलिस।
-वर्ष 2014 में गोली चालाने के मामले मे थाना खरखौदा पुलिस।
-वर्ष 2014 में आबकारी अधिनियम के मामले मे थाना सदर गोहाना पुलिस।
-वर्ष 2015 मे गांव भैंसवाल में ही लड़ाई झगड़े के मामले मे थाना सदर गोहाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें