फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ने अकाउंट बंद नहीं किया और निकलते रहे खाते से पैसे

Sun, 17 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
पीड़ित जितेन्द्र एटीएम से निकाली गई राशि की डिटेल दिखाता हुआ। - फोटो : bureau
विज्ञापन
सांपला मार्ग पर स्थित केनरा बैंक शाखा के एटीएम से पैसे निकालना बरोणा गांव निवासी जितेंद्र दहिया का इतना महंगा पड़ा कि वहां एक युवक ने एटीएम बदलकर उसके अकाउंट से 55,500 रुपये निकाल लिए। शिकायत देने के बावजूद बैंक ने अकाउंट बंद नहीं किया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि 5 जुलाई को वह सांपला रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम पर गया और पैसे निकाले। वहां एक युवक ने उसका धोखाधड़ी करके एटीएम बदल लिया। जब युवक ने उसके अकाउंट से 15,500 रुपये निकले तो वह 6 जुलाई को एसबीआई की खरखौदा शाखा में गया और धोखाधड़ी की लिखित में शिकायत देते हुए अकाउंट बंद करने को कहा। इधर, पीड़ित समझता रहा कि उसका अकाउंट बंद हो चुका है, लेकिन उसे झटका उस समय लगा जब अचानक 14 जुलाई को उसके खाते से पहले 20 हजार, फिर 4 हजार, फिर 6 हजार, इसके बाद 10 हजार रुपये की राशि निकाली गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक जब वह दोबारा बैंक गया और  संबंधित कर्मचारी से अकाउंट के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। दूसरी शिकायत देने के बाद अकाउंट बंद किया गया।

अकाउंट में हर माह 50 रुपये आता है गाड़ी का किराया
जितेंद्र का कहना है कि उसकी एक जाईलो गाड़ी गुड़गांव स्थित कंपनी में लगी है। जिसका मासिक किराया 50 रुपये सीधे अकाउंट में आता है। 6 जुलाई के बाद राशि  बैंक में पहुंच गई और बैंक कर्मियों की लापरवाही के कारण मेरे खाते से आरोपी पैसे निकालने में सफल हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें