शहर के सेक्टर-3 के नजदीक कार व आटो की भिडंत में आटो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव रखवा दिया गया।
शहर के वार्ड नं. 3 कोट मोहल्ला निवासी राकेश (30) कपड़े बेचकर घर का गुजारा कर रहा था। सोमवार दोपहर बाद आटो में सवार होकर वह अपने निजी काम से कही जा रहा था। जैसे ही वह आटो में सवार होकर सेक्टर-13 के नजदीक पहुंचा तो आटो की कार से टक्कर हो गई। हादसे में राकेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि आटो में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना थाना सिविल लाइन के अंतर्गत सिक्का कालोनी चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। बताया गया कि मृतक के पास एक लड़का और चार लड़कियां है। पुलिस ने परिजनों की बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।