फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार डिवाइडर से टकराई, दो छात्राओं सहित तीन की मौत

Sat, 04 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
जीटी रोड पर कमासपुर गांव के पास सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : bureau
विज्ञापन
दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विभिन्न प्रांतों के तीन छात्र और तीन छात्राएं वीरवार रात को कार से मुरथल ढाबे पर खाना खाने आए थे। शुक्रवार तड़के लौटते समय कमासपुर के पास कार को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे असंतुलित होकर कार डिवाइडर से टकराई और बाद में दूसरी तरफ से आ रहे कैंटर से भिड़ गई। हादसे में दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई। वहीं बाकी के छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। राहगीरों ने तत्काल इन्हें सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से इन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। मुरथल पुलिस ने एक छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कर पंजाब से लौटे उसके भाई के हवाले कर दिया वहीं दो शवों का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

मुरथल थाने के पीएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि 18 से 22 साल के छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड से ताल्लुक रखने वाले तीन छात्र और तीन छात्राएं गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे दिल्ली से मुरथल ढाबों पर खाना खाने आए थे। तड़के पांच बजे तक सभी यहीं रहे। घायलों ने अपने बयान में बताया कि साढ़े पांच बजे जब कार कमासपुर पहुंची तो पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ से आ रहे कैंटर से भिड़ गई। हादसे में बिहार के भागलपुर निवासी पल्लवी और छत्तीसगढ़ निवासी रूचिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि झारखंड निवासी रवींद्र ने बाद में दम तोड़ दिया। वहीं  बिलासपुर की शिवानी, बिहार निवासी प्रियांशु और दिल्ली के मालवीय नगर निवासी सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार में मिली शराब की बोतल व नमकीन
पुलिस को जांच में दुघर्टनाग्रस्त कार के अंदर शराब की बोतल और नमकीन मिली है। अब सवाल उठता है कि रात को साढ़े 11 बजे आए छात्र व छात्राओं को तड़के पांच बजे तक खाना खाने में ही समय लग गया। हालांकि जांच अधिकारी कुलदीप का कहना है कि घायलों ने अपने बयान में केवल यह कहा है कि वे खाना खाने मुरथल के ढाबों पर आए थे। पार्टी करने की कोई बात नहीं कही। ऐसे में शराब की बोतल मिलने की बात कार्रवाई में शामिल नहीं की गई है।पुलिस को जांच में दुघर्टनाग्रस्त कार के अंदर शराब की बोतल और नमकीन मिली है। अब सवाल उठता है कि रात को साढ़े 11 बजे आए छात्र व छात्राओं को तड़के पांच बजे तक खाना खाने में ही समय लग गया। हालांकि जांच अधिकारी कुलदीप का कहना है कि घायलों ने अपने बयान में केवल यह कहा है कि वे खाना खाने मुरथल के ढाबों पर आए थे। पार्टी करने की कोई बात नहीं कही। ऐसे में शराब की बोतल मिलने की बात कार्रवाई में शामिल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें