फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता के सेल्समैन से साढ़े 3 लाख लूटे

Sat, 04 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में शुक्रवार को मेजर पेट्रोल पंप के पास राजीव दीक्षित से हुई लूट के बाद पूछताछ करते सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो बाइक सवार बदमाशाें ने व्यापारी नेता के सेल्समैन की बाइक को ओवरटेक रोक लिया और उसके बैग में रखे साढे़ तीन लाख रुपये लूट ले गए। बदोसरायं स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन शुक्रवार की देर शाम रुपये लेकर बाराबंकी आ रहा था कि शहर स्थित मेजर पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवारों इस वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


व्यापारी नेता प्रदीप जैन का बदोसरांय में पेट्रोल पंप है। इस पेट्रोल पंप नर मसोलिया जरवल रोड निवासी राजीव दीक्षित बीते पांच सालों से सेल्समैन का काम कर रहा है। शुक्रवार की शाम पेट्रोल पंप से रुपये लेकर बाइक से बाराबंकी आ रहा था।

तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने शहर कोतवाली क्षेत्र में मेजर पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक कर आगे बाइक लगा दी। राजीव ने जैसे ही बाइक रोकी वैसे ही दूसरे बाइक से आ रहे बदमाश ने गाड़ी रोक बैग में रखे रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


राजीव ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों बाइक सवार बाइक लहराते निकल गए। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है मौके पर पुलिस गई थी मामले की जांच और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें